अच्छे कर्मों से जीवन मे बदलाव सम्भव है

जी हाँ साथियों हर मनुष्य अगर अच्छे कर्म करते रहे तो उसके जिंदगी में आने वाले भयानक तूफान का असर कम हो जाता है।
और वह पूरी तरह बर्बाद होने से बच जाता है।

आज मैं ऐसे दो भाइयों की कहानी  बताने जा रहा हूँ जो मैं अपने गाँव मे बचपन के समय सुना था।ये सोच कर लिख रहा हूँ कि आप भी पढे।
और अच्छे कर्म करने के लिये लोगो को प्रेरित करे।
एक गाँव मे प्रताप और कोमल दो भाई रहते थे।
प्रताप बहुत ही बद्तमीज था किसी से भी गाली-गलौज के साथ ही बात करता।
कमाना खाना बहुत दूर की बात थी।चोरी डकैती उसका पेशा बन गया था।गाँव के लोग भी उससे नफरत करते थे।
दूसरा भाई कोमल
नाम से भी और काम से भी कोमल था।उसका प्रत्येक सुबह अपने माँता-पिता के चरणस्पर्श से सुरु होता था।
सब लोगो के दिलो  पर राज करता था,गाँव के लोग उसकी प्रसंसा करते थे।
उसको भगवान  की पूजा पाठ बहुत ही प्रिय था।
लोगों की सेवा करना वो अपना धर्म- कर्म समझता था।
एक दिन दोनो कहि जा रहे थे कि अचानक उन दोनों की नजर  रास्ते पर  गिरे एक थैला पर पड़ा जिसमे बहुत सारे कीमती आभूषण भरे पड़े थे।प्रताप और कोमल दोनो उस थैले  की तरफ दौड़े तब तक कोमल के पैड़ो में काँटा चुभ गया औऱ आभूषण  से भरे थैला प्रताप ने उठा लिया।
अब वह इतने सारे आभूषण पाकर अमीर बन गया।
कोमल ने भगवान   से कहा कि आपके पूजा पाठ में कौन सी कमी मैंने की थी,कि आज जब अमीर बनने का समय आया तो आपने प्रताप को बना दिया।
जो कभी भी कोई अच्छा कर्म नही करता।
तब भगवान की आक्सबाणी हुई।
कोमल मैं तो तुझे आज दिव्यांग (अपंग) बनाने वाला था लेकिन तेरे इस जन्म में अच्छे कर्मों की वजह से एक काँटा ही चुभा कर छोड़ दिया।
तेरे पिछले जन्म का कर्म इतना गलत था कि इस जन्म में तू अपाहिज की जन्दगी गुजारता।
और  प्रताप के पिछले जन्म में  कर्म इतना अच्छा था कि इस जन्म में उसे राजा महाराजा की जिंदगी जीना था।
लेकिन उसने अपना कर्म इस जन्म में इतना खराब किया कि थोड़ी सी आभूषण देकर थोड़ा अमीर बनाया।
इसलिए कोमल तुम निराश मत होखो तुम्हारा शरीर इन सम्पतियों से कई गुना बढ़ के है।
अब कोमल को सब कुछ समझ मे आ गया था।उसने भगवान को हाथ जोड़कर नमस्कार किया।औऱ भगवान की शुक्रिया अदा किया।

अच्छे कर्मो को करके जो नशीब बदल दे।
इंसान वही है जो अपनी तकदीर बदल दे।।

इस कहानी से हम सबको यही शिक्षा लेना है कि हमारा और सबका पिछले जन्म में क्या कर्म था ये पता नही होता है।
लेकिन इस जन्म में हम अच्छे कर्म करते रहेंगे तो जरूर ही भगवान हमारे अच्छे कर्मों की वजह से हमारे ऊपर आने वाले संकट को रोक देता है।
ये सच्चाई है।
दोस्तो:-
मेरी यह मेहनत भी सफल होगा की इस पोस्ट को आप ज्यादा से ज्यादा
सभी लोगो को share करे।
अगर कोई कमी हो तो मुझे छोटा भाई समझ कर माफ करना।
मैं कुछ सुधार कर सकू इसलिए मुझे कुछ राय जरूर देना।
मेरा email id: है
Dubeyjibihar99@gmail.com
Or Facebook page है
Dubeyjibihar Dubeyjibihar
                             आपका सुभचिंतक
                               अखिलेश कुमार

Comments

Popular posts from this blog

भिखारी से अमीर बनने तक का सफर।

निन्यानवे के चक्कर में खुशबू आना बंद हो गया

stop community spread to control corona.